“भारत एक विश्वगुरु के रूप में उभर रहा है”: MoS अश्विनी कुमार चौबे, BRICS CCI
नई दिल्ली, सितंबर 14: BRICS CCI ने स्टार्ट-अप सीरीज़ 2 का आयोजन किया। जिसमे देश के यूनिकॉर्न कम्पनीज के फाउंडर्स ने स्टार्टअप कंपनियों को अपने आइडियाज को सफल बिज़नेस बनाने के गुर सिखाये।श्री अश्विनी कुमार चौबे, मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट, कंस्यूमर अफेयर एवं फ़ूड व पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन मंत्रालय, भारत सरकार, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने स्टार्टअप संस्कृति में भारतीय मूल्यों के बारे में बताया।इस कार्यक्रम की नींव रखने वाले BRICS CCI के उपाध्यक्ष समीप शास्त्री ने कहा, “हमारे पास इनोवेशन की ताकत है, हमारे पास नए आइडिया हैं, हमारे पास युवा एनर्जी हैं और हम व्यापार करने के तरीके को बदल रहे हैं। हमारे स्टार्टअप बिज़नेस के नियम नए बना रहे हैं।’रूहेल रंजन, अध्यक्ष, निवेश वर्टीकल, BRICS CCI ने कहा स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार की न...










