भाजपा गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल के जन्मदिन पर सेवा यज्ञ
प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन द्वारा 100 बच्चियों के सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोलेसूरत। विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से सेवा की ज्योति प्रज्वलित रखने वाले प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन द्वारा सेवा के माध्यम भाजपा गुजरात प्रदेश अध्यक्ष एवम नवसारी सांसद सी. आर. पाटिल का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से 100 बच्चियों के सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोले गए, जिसमें एक हजार रुपए भी फाउंडेशन की ओर से जमा किए गए।प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन की ओर से वार्ड नंबर 22 की पार्षद व स्थायी समिति सदस्य रश्मि साबू ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन वेसु भरथाना स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में किया गया। इस मौके पर सांसद और गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल, गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, विधायक संदीप देसाई और श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। प्रेक्षा सेवा फ...