गर्मियों में लू से बचाव के लिए चलाया जागरुकता अभियान
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। गर्म हवा से तेज तपन महसूस हो रही है। पारा लगातार हर दिन लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है। ऐसे में लोगों को लू से बचना चाहिए ।नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। गर्म हवा से तेज तपन महसूस हो रही है। पारा लगातार हर दिन लोगों को मुंह चिढ़ा कर नया रिकार्ड बना रहा है। ऐसे में लोगों को लू से बचना चाहिए। इधर, लू से बचाव हेतु स्वयंसेवी संस्था भारत माता फाउंडेशन, तथा दिल्ली की एक दवा कंपनी फार्मासिंथ द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जगह-जगह जा-जाकर लाखों लोगों को लू से बचाव हेतु जानकारी दी जा रही है। उन्हें ओआरएस का घोल बनाना और उपयोग करना सिखाया जा रहा है, तथा लू से बचने के उपाय का पत्रक और ओआरएस का पाउच भी दिया जा रहा है।कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक अर्जुन गुप्ता ने शिविर का संचालन करते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में तापमान अधिक होने के कारण...





