नेपाल में SGADF का स्वर्णिम इतिहास, शिवम ठाकुर के नेतृत्व में भारत को 320+ पदक
नेपाल, 16 मई: शिवम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में स्कूल गेम्स एंड एक्टिविटी डेवलपमेंट फाउंडेशन (एसजीएडीएफ) ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में भारत का गौरव अभूतपूर्व रूप से बढ़ाया है। नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला स्टेडियम में आयोजित 23वीं भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 320 से अधिक पदक जीतकर देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया।
नेपाल खेल परिषद के सहयोग से आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत के 360 खिलाड़ियों ने सिलंबम, योग, कराटे और वुशु जैसी खेल विधाओं में भाग लिया। खिलाड़ियों के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय युवा प्रतिभाएँ अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊँचाइयाँ छूने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस आयोजन की सबसे विशेष उपलब्धि यह रही कि पहली बार किसी भारतीय खेल संस्था ने एक साथ 360 खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्...
