इंदौर करेगा भारतीय फार्मा मेले के दसवें संस्करण की मेजबानी
इंदौर: फार्मास्युटिकल उद्योग, मार्केटिंग कंपनी और मेडिकल इंडस्ट्री के लिए ख़ास इंडियन फार्मा फेयर होने जा रहा है। इंडियन फार्मा मीडिया के द्वारा इंडियन फार्मा फेयर (आईएफएफ) 2024 के दसवें संस्करण का आयोजन 15 से 16 मार्च 2024 तक शेरेटन ग्रांड पैलेस में होगा । फार्मास्युटिकल उद्योग, मार्केटिंग कंपनी और मेडिकल इंडस्ट्री के चिर परिचित लोगों की उपस्थिति में होगा , यह फार्मास्युटिकल उद्योग इंडस्ट्री कि सबसे बड़ी बी2बी प्रदर्शनी होगी ।“आईएफएफ एक प्रमुख व्यापार शो है जो फार्मास्युटिकल कंपनियों, फार्मा थर्ड पार्टी, कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग और पीसीडी , फार्मा फ्रेंचाइजी को और वितरकों को नवीनतम, नवीन उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करता है। यह मेला फार्मा पेशेवरों और उद्योग भागीदारों के लिए है। इंडियन फार्मा फेयर बिजनेस के लिए एक फार्मा बिजनेस प्लेट...








