विनाश से प्रतिष्ठा तक: चक्रवात अम्फान के प्रति SEEDS का मानवतावादी प्रतिसाद
SEEDS ने आपदा के समय में तत्काल राहत प्रदान की और कमजोर समुदायों में लंबी अवधि के सुधार और चुनौतियों से निपटने के लिए एक युनिक आधार भी तैयार किया
भारतीय उपमहाद्वीप वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक चक्रवात-संभावित क्षेत्रों में से एक है। इसमें भी विशेष रूप से बंगाल की खाड़ी सबसे ज्यादा प्रभावित विस्तार है। यह क्षेत्र छिछली समुद्री गहराई और गर्म पूल घटना के कारण चक्रवात उत्पत्ति के लिए अधिक संवेदनशील है, जहाँ समुद्र की सतह का तापमान अक्सर 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ जाता है। एक सुपर चक्रवाती तूफान, “अम्फान”, 16 मई से 22 मई, 2020 तक हिंद महासागर में आया था। अम्फान के कारण भारत में 72 लोगों की मौत हो गई। इस खतरनाक तूफान के कारण बहुत आर्थिक नुकसान भी हुआ। अनुमानतः 1 लाख करोड़ रुपये (लगभग 13.46 बिलियन अमरीकी डॉलर) का नुकसान इस चक्रवाती तूफान के कारण होने का अंदाज व्यक्त किया गया है।
SEEDS की प्रतिक्र...