स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के सर्वश्रेष्ठ 2% वैज्ञानिकों की स्टॅनफोर्ड- एल्सेव्हिएर रँकिंग्ज 2026 में चुना गया है और यह विश्वविद्यालय का जागतिक स्तर पर बड़ा सम्मान है| फार्माकोलॉजी और फार्मसी, सूक्ष्म जीवशास्त्र, नेटवर्किंग और टेलिकम्युनिकेशन्स, जैव रसायनशास्त्र और मॉलेक्युलर जीवशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान और औषधि शास्त्र तथा बायोमॉलेक्युलर रसायनशास्त्र सहित कई तरह की विज्ञान शाखाओं में विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों के अनुसंधान योगदान का यह सम्मान बहुत बड़ा प्रमाण है|
इस बहुमान को प्राप्त करनेवाले शोधकर्ता ये हैं- डॉ. मांगी राम यादव, वरिष्ठ प्राध्यापक और अनुसंधान सलाहकार, फार्मसी फॅकल्टी, डॉ. मधुसुदन एच. फुलेकर, वरिष्ठ प्राध्यापक, पर्यावरण विज्ञान विभाग, अप्लाईड सायन्स फॅकल्टी, डॉ. प्रिंस जैन, सहायक प्राध्यापक, मॅकेट्रॉनिक्...
