निर्देशक केडी संधू की फिल्म ‘ब्लाइंडसीडेड’ 14 मार्च को रिलीज होगी
दिल्ली, 10 मार्च: मुंबई 10 मार्च 2025 फिल्म ‘ब्लाइंडसीडेड’ की कहानी कश्मीर के पृष्ठिभूमि के इर्द गिर्द घूमती है। कश्मीर में गुप्त ऑपरेशन के दौरान अपनी दृष्टि खो देने वाला जय एक सैन्यकर्मी है, जो अपनी मंगेतर जेनिफर के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर रहा है। जैसे ही खुशी की उम्मीद जगी, चीजें तब बदल जाती हैं जब अल हसन मिजरी के सिंडिकेट की सदस्य सोफिया और रोलेक्स उनकी जिंदगी को दयनीय बना देती हैं। वे जो चाहते हैं उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। एक्शन और थ्रिल से भरपूर यह फिल्म एक खास तरह का मैसेज देती है।
50 से ज्यादा फिल्मों में मेन विलेन का किरदार निभा चुके एक्टर केडी संधू इस फिल्म के लेखक-निर्माता और निर्देशक हैं। वह कहते हैं- बॉलीवुड में मैंने 1996 से एक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
अब तक मैंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। ड...

