प्रभा खेतान फाउंडेशन ने किताब कार्यक्रम में अनंत विजय की पुस्तक के अनावरण के साथ अयोध्या चैप्टर की शुरुआत की
प्रभा खेतान फाउंडेशन ने अनंत विजय की पुस्तक “ओवर द टॉप: ओटीटी का मायाजाल” के किताब लॉन्च सत्र का आयोजन करके अपने अयोध्या चैप्टर की शुरुआत की।प्रभा खेतान फाउंडेशन (पीकेएफ) ने अयोध्या के राज सदन में स्थित रॉयल पैलेस में प्रतिष्ठित पत्रकार और लेखक अनंत विजय की नयी हिंदी पुस्तक, “ओवर द टॉप: ओटीटी का मायाजाल” के अनावरण के साथ अयोध्या में अपने नए चैप्टर की शुरुआत के साथ अपने सांस्कृतिक और साहित्यिक पदयात्रा का विस्तार किया।अयोध्या में शाही परिवार के वंशज और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा ने शहर में रहने वाले अन्य बड़ी हस्तियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से अनंत विजय की पुस्तक का अनावरण किया। इस मौके पर मौजूद अन्य गणमान्य समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों में गिरीश पति त्रिपाठी (अयोध्या के मेयर), राज करण नैय्यर (एसएसपी अयोध्या), पंडित मिथिलेश नंद...







