टीम ओकले में क्रिकेट स्टार शुभमन गिल हुए शामिल, स्पोर्ट स्टाईल और आईवियर के बनाएंगे नए नियम
संस्कृति, समुदाय और इनोवेशन पर निर्मित यह पार्टनरशिप किसी आई-वियर ब्रांड के साथ शुभमन गिल का पहला गठबंधन है
नई दिल्ली, मई 27: भारतीय क्रिकेटर, शुभमन गिल ओकले के अगले ब्रांड एम्बेसडर बन गए हैं। वो भारत में ‘‘आर्टिफैक्ट्स फ्रॉम द फ्यूचर’’ अभियान का चेहरा होंगे।
शुभमन गिल क्रिकेट की दुनिया में सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। गिल ने अपने स्थिर प्रदर्शन, शानदार शॉट्स और दबाव में भी अच्छे खेल के साथ पूरी दुनिया में अपने फैन बना लिए हैं। वो खेल के सभी फॉर्मेट्स में एक उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में स्थापित हो गए हैं। उनकी उपलब्धियाँ और बेहतरीन सफर भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिससे दृढ़ निश्चय और उत्कृष्टता की शक्ति का प्रदर्शन होता है।
इस गठबंधन के लिए उत्साहित शुभमन गिल ने कहा, ‘‘मैं ओकले से जुड़कर बहुत उत्साहित हूँ। यह ब्रांड परफॉर्मेंस, प्रगति और जुनून का प्रतीक है। ये गु...