भारत – मॉरीशस संयुक्त घोषणा : विशेष आर्थिक पैकेज
नई दिल्ली, सितंबर 11: मॉरीशस गणराज्य के माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम डॉ. द ऑनरेबल नवीनचंद्र रामगुलाम ने, भारत गणराज्य के माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम श्री नरेंद्र मोदी जी के आमंत्रण पर, भारत की राजकीय यात्रा की। इस अवसर पर दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में अत्यंत सार्थक और फलदायी वार्ताएं हुईं, जिनमें द्विपक्षीय संबंधों के विविध पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
मॉरीशस सरकार द्वारा प्रस्तुत प्राथमिकताओं एवं अनुरोधों के आधार पर, भारत और मॉरीशस ने आपसी सहयोग एवं साझेदारी की भावना से निम्नलिखित परियोजनाओं पर, सिद्धांत रूप में, सहमति व्यक्त की है।
अनुदान (Grant) के आधार पर परियोजनाएँ
I. नया सर सीवोसागर रामगुलाम राष्ट्रीय अस्पताल।II. आयुष उत्कृष्टता केंद्र (AYUSH Centre of Excellence)।III. पशु चिकित्सा विद्यालय और पशु अस्पताल।IV. हेलीकॉप्टर की आपूर्ति।
इन परियोजनाओं का अ...

