कैम्ब्रिज में राम कथा कार्यक्रम में मोरारी बापू ने किया गौरव के साथ हिंदू पहचान अपनाने का आह्वान
कैम्ब्रिज: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और रामचरित मानस के प्रतिपादक मोरारी बापू ने हिंदू धर्म के अनुयायियों से अपनी हिंदू पहचान को गौरव के साथ अपनाने और भगवान राम के पवित्र नाम का जाप करने का आग्रह किया है।कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में चल रही राम कथा कार्यक्रम में बोलते हुए, मोरारी बापू ने सनातन हिंदू धर्म के अनुयायियों से किसी भी तरह की अनिच्छा त्यागने और आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान घोषित करने को कहा।उन्होंने कहा, “पुरे विश्व में, जहां भी हिंदू हैं और वह किसी भी क्षेत्र से हों, राम का नाम लेने में और हिंदू हूं कहने में झिझक क्यों है?”उन्होनें ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनाक के हाल ही में दिए गए बयान पर भी ध्यान आकर्षित किया। 15 अगस्त को राम कथा में बोलते हुए ऋषि सुनाक ने हिंदू और ब्रिटिश दोनों होने पर गौरव व्यक्त किया था। मोरारी बापू ने सवाल किया कि दूसरों को ऐसा करने में संको...










