CEAT स्पेशलिटी ने कल्की 2898 ए.डी. के साथ मिलकर ए.आई. वाहन के लिए लांच किए भविष्य के टायर
बुज्जी मुंबई, 18 जून: CEAT स्पेशलिटी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म कल्की 2898 ए.डी. के साथ एक दिलचस्प साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत प्रभास अभिनीत इस फिल्म में दिखाए जाने वाले रोबोटिक वाहन ‘बुज्जी’ के लिए अत्याधुनिक टायर विकसित एवं लांच किए जाएंगे। इस साझेदारी से CEAT की अत्याधुनिक तकनीक एक बार फिर उजागर हो रही है और इससे मोबिलिटी के भविष्य को आकार देने की कंपनी की प्रतिबद्धता पुख्ता होती है।
कल्की 2898 ए.डी. को नाग अश्विन ने निर्देशित किया है, इसमें भविष्य की दुनिया की कहानी दर्शाई गई है जहां तकनीक बेहद उन्नत है और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस दैनिक जीवन का हिस्सा है। इस फिल्म में काम कर रहे अभिनेताओं की सूची अत्यंत आकर्षक है जिसमें शामिल हैं- प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन। इस फिल्म एक और खास किरदार है ‘बुज्जी’ यह ए.आई. से चलने वाली कार है। यह कार भविष्यवादी डिजाइन एवं नवोन्मेष ...


